13.4 C
Dehradun, IN
February 11, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
नई दिल्ली

भूकंप से दहला दिल्ली, जब लोग सोए थे तब आया भूकंप धरती के कंपन से लोग भागे घरों से बाहर।

दिल्ली/ सोमवार आज सुबह एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप आया,यह भूकंप इतना तेज था कि बेड से लेकर खिड़की तक सब हिलने लगे,बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह इतना तेज भूकंप महसूस किया गया, कई सेकेंड तक भूकंप की वजह से धरती हिली, गहरी नींद में सोए लोग भी डर कर घरों से बाहर भागने लगे,अब तक इस भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए, दिल्ली-एनसीआर में यह भूकंप करीब 5 बजकर 36 मिनट पर आया, कई सकेंड तक धरती हिलती रही, लोग डर गए, सहम कर बाहर भागने लगे। बेड पर भी लोगों ने महसूस किया,घर की चीजें हिलने लगीं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है, भूकंप का केंद्र दिल्ली -एनसीआर ही था, दिल्ली-एनसीआर की धरती भूकंप का केंद्र बनी है, इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। भूकंप इतना जोरदार था कि लोगों ने कंपन महसूस किया, ऐसा लगा जैसे धरती के अंदर कुछ बड़ी हलचल हो रही हो, घर की दीवारें, खिड़कियां सब हिलने लगी थीं। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Related posts

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

Phali Khabar24x7

BJP में नया युग: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

Phali Khabar24x7

‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Phali Khabar24x7

Leave a Comment