18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

नए साल में पहली बार होगा उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड शो

यह काॅन्क्लेव इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से होगा, जिसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

नए साल में उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड ट्रैवल काॅन्क्लेव होगा। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें देशभर के हितधारक शामिल होंगे व वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।शनिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें काॅन्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। राज्य के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड टूरिज्म काॅन्क्लेव का आयोजन होगा।

यह काॅन्क्लेव इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से होगा, जिसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सचिव गर्ब्याल ने कहा कि यह दो दिवसीय बी2बी काॅन्क्लेव राज्य को वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।

Related posts

महाराज ने जनसमस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश

Phali Khabar24x7

आस्था पर हमला? नयना देवी मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Phali Khabar24x7

देहरादून SSP की सख्त चेतावनी: थाना क्षेत्र में गड़बड़ी हुई तो प्रभारी पर होगी कार्रवाई

Phali Khabar24x7

Leave a Comment