20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

Breaking News :-एसएसपी दून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा चलाया गया स्वच्छता/सफाई अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना/चौकियों में प्रत्येक रविवार को 01 घंटे अनिवार्य रूप से श्रमदान कर पुलिस राजकीय भवनों की स्वच्छता/सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 21-12-25 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा थाना/ चौकी परिसर में, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, हवालात की साफ-सफ़ाई करते हुए अभिलेखों/ रजिस्टरों के रख रखाव को सुव्यवस्थित किया गया। इसके उपरांत कर्मियों द्वारा शस्त्रागार के असलहों की साफ सफाई की गई।

एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों को लगातार आकस्मिक रूप से थाने ,चौकियों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

08 साल से लापता पति, 5 बच्चों का बोझ: मीना ठाकुर को जिला प्रशासन से 1 लाख की मदद

Phali Khabar24x7

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

Phali Khabar24x7

लक्सर-रायसी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Phali Khabar24x7

Leave a Comment