18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड: आरोप लगाने वाली उर्मिला की कुंडली खंगालेगी दून पुलिस, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी होगी जांच

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है।

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए।

सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद जल्द ही अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नेहरू कॉलोनी पुलिस की ओर से इस मामले में सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, जहां उर्मिला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने पहले से एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

आरती ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में कहा है कि उर्मिला पिछले मुकदमे की वजह से उनके खिलाफ अनाप-शनाप वीडियो बना रही है। आरोप है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

हल्द्वानी में रात भर स्टंटबाजी करते रहे रईसजादे, थार से मचाया आतंक, अब होगा बड़ा एक्शन

Phali Khabar24x7

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कोटाबाग, खड़ी कार पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, गांव में दहशत का माहौल

Phali Khabar24x7

देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

Phali Khabar24x7

Leave a Comment