18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत:भाई बोला- चाइनीज-चिंकी कह रहे थे, हमने विरोध किया तो पीटा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क त्रिपुरा के एक छात्र को चाकुओं से गोद दिया। 17 दिन तक आईसीयू में चले इलाज के बाद आज एंजेल चकमा की मौत हो गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में एंजेल के भाई ने बताया कि वो कुछ सामान खरीदने सेलाकुई में गए थे तभी कुछ युवक आए और उनपर कमेंट करने लगे। उन्हें चाइनीज, चिंकी और मोमोज जैसे शब्द बोले गए। जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर पहले कड़े से और फिर चाकुओं से हमला कर दिया।

पूरी घटना 9 दिसंबर 2025 की है, सेलाकुई थाने की पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी फरार है।

हमले के बाद एंजेल चकमा को गंभीर हालत में ग्राफिक एरा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कई हफ्तों तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा।

शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एंजेल ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, प्रभावशाली परिवारों से जुड़े होने का आरोप

पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अविनाश नेगी (25) , शौर्य राजपूत (18), सूरज खवास (18), आयुष बदोनी (18) और सुमित (25) के रूप में हुई है।

हालांकि अभी पुलिस मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी की तलाश कर रही है। पांचों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है की शराब खरीदने के दौरान बहस हुई थी।

Related posts

जिले का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टः सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु 880 स्मार्ट टीवी होगी वास्तविकता

Phali Khabar24x7

देहरादून के इन इलाकों में रोजाना बिजली कटौती, देखें लिस्ट

Phali Khabar24x7

सरकार आपके द्वारः-प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर

Phali Khabar24x7

Leave a Comment