20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

नौकरी से हटाने पर आग बूबला हुआ युवक, गुस्से में फूंक दी बेकरी; घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

करनपुर क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने काम से हटाए जाने की रंजिश में बेकरी में आग लगाकर भारी नुकसान कर दिया। आगजनी में बेकरी का फर्नीचर, छह एसी, फ्रिज समेत लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

आरोपित ने आग लगाने से पहले कारखाने में मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी को भी बेरहमी से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि ओल्ड डालनवाला निवासी शुभम माहेश्वरी की करनपुर चौक के पास ‘माहेश्वरी बेकर्स’ नाम से दुकान और कारखाना है।

शिकायत के अनुसार उन्होंने दो जनवरी को भगत सिंह कालोनी निवासी अभिषेक कुमार को सफाई के काम पर रखा था। उसका आचरण ठीक न होने के कारण दो दिन बाद ही उसे हटा दिया गया। इससे नाराज होकर अभिषेक ने उन्हें धमकी दी थी कि वह इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

चार जनवरी की रात करीब एक बजे, जब बेकरी बंद कर मालिक घर जा चुके थे, तब आरोपित वहां पहुंचा। उसने कारखाने में मौजूद दिव्यांग कर्मचारी विकास गुसाईं के साथ मारपीट की और इसके बाद दुकान के शटर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

पूरी वारदात दुकान और कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें बगल में स्थित राहुल गुप्ता के घर तक पहुंच गईं, जिससे पड़ोसी को भी नुकसान हुआ।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में बेकरी में रखा तैयार और कच्चा माल भी जलकर नष्ट हो गया।

Related posts

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड में मौसम का कहर: 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा

Phali Khabar24x7

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेजः गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की अहम बैठक

Phali Khabar24x7

Leave a Comment