29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा जेल

हल्द्वानी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देते हुए कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहा, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज है।

गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ज्योति के बयानों से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

फिलहाल ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनके वकील जमानत के लिए अदालत में पैरवी कर सकते हैं

Related posts

Dehradun: डोईवाला में हादसा, लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 15 लोग थे सवार

Phali Khabar24x7

अंकिता भंडारी केस को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान, आज खुद सामने आएंगे सीएम धामी

Phali Khabar24x7

रिटायर्ड साइंटिस्ट को UPI पेमेंट में आई दिक्कत, मिला दिया साइबर ठगों को फोन; खाते से उड़ गए 3.39 लाख रुपये

Phali Khabar24x7

Leave a Comment