31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की मौत

उत्तराखंड के चकराता में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में भारतीय सेना के युवा अधिकारी मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि मेजर को सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैन्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मेजर शुभम सैनी को खाई से बाहर निकाला और तत्काल सैनिक अस्पताल चकराता पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार चोटें अत्यंत गंभीर थीं।

मृतक मेजर शुभम सैनी की उम्र 27 वर्ष थी। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक अंतर्गत घसौली गांव के निवासी थे और वर्तमान में चकराता स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे।

सेना अधिकारियों ने बताया कि मेजर शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पदोन्नति देकर मेजर बनाया गया था।

चकराता थाना पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद मेजर का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। जवान अधिकारी की असमय मौत से सेना के साथ-साथ उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related posts

रुद्रप्रयाग में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

केदारघाटी में करंट से महिला की मौत! आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Phali Khabar24x7

Leave a Comment