18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

हरिद्वार में ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत, हादसे में माता-पिता हुए गंभीर घायल

  1. लक्सर में ट्रक की चपेट में आने से बच्चा मृत।
  2. हादसे में माता-पिता गंभीर रूप से घायल, रेफर।
  3. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर चालक को पीटा।

लक्सर। गोवर्धनपुर मार्ग पर बाइक सवार माता-पिता व तीन वर्षीय बच्चा ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर घायल हो गए।

घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही ट्रक चालक को पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल ट्रक चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा के गांव बिरूवाला खैर नगर निवासी कुलदीप (30 वर्ष) पत्नी रीना (27 वर्ष) तथा तीन वर्षीय बालक क्रियांश के साथ बाइक से लक्सर दवाई लेने आया था।

रविवार सांय के समय वह अपने गांव लौट रहे थे कि लक्सर मे गोवर्धनपुर मार्ग पर टायर फैक्ट्री के निकट सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी बाइक जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं तीन वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, इस संबंध में लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Related posts

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाई सुनील और मनोज की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

Phali Khabar24x7

सीएम धामी ने नैनीतात को दी बड़ी सौगातें, कार पार्किंग का किया भूमि पूजन, इन योजनाओं का किया शिलान्यास

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

Leave a Comment