18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वह गीता भवन स्वर्गाश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद शाम को उनका हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के जनवरी में सौ वर्ष पूरे होने पर 20 से 22 जनवरी तक गीता भवन स्वर्गाश्रम में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित होना है।

21 जनवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। वह शाम करीब तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

शाम साढ़े चार बजे तक उनका स्वर्गाश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उसी दिन शाम को वह हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ भी जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के स्तर से केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related posts

नैनीताल मार्ग पर वाहन दुर्घटना: पर्यटक महिला बुरी तरह चोटिल, अन्य यात्री भी प्रभावित

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड: फर्जी हवाई टिकट भेजकर धोखाधड़ी, थाईलैंड ट्रिप के नाम पर सवा 11 लाख की ठगी

Phali Khabar24x7

मदरसे से भागे 4 नाबालिग छात्र अंबाला रेलवे स्टेशन पर मिले, किया चौंकाने वाला खुलासा

Phali Khabar24x7

Leave a Comment