17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

नंदा की चौकी पुल टेंडर रद्द, आज पुनः होगी चयन प्रक्रिया

देहरादून। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पांवटा साहिब राजमार्ग के नंदा की चौकी पुल की मरम्मत की चुनौती दूर होने का नाम नहीं ले रही। पहले बजट के फेर में टेंडर खोलने की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी थी और अब टेंडर खुले तो दो कंपनियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। कुल तीन प्रतिभागियों में से दो के अयोग्य घोषित हो जान के बाद एक टेंडर के कारण इस प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ गया। अब मंगलवार को दोबारा टेंडर खोले जाएंगे।

लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार टेंडर में कुल तीन ठेकेदारों/फर्मों ने प्रतिभाग किया था। तकनीकी निविदा में जांच के बाद दो प्रतिभागी अयोग्य पाए गए। जिसके बाद एकमात्र प्रतिभागी के कारण एकल निविदा रह गई थी। ऐसी स्थिति में टेंडर प्रक्रिया जारी रखा जाना नियमों के विपरीत था। लिहाजा, इसे निरस्त कर दिया गया। दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाने के क्रम में अब मंगलवार को टेंडर खोले जाएंगे। जिसके बाद तकनीकी रूप से योग्य प्रतिभागियों का चयन वित्तीय निविदा के लिए किया जाएगा। ताकि टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

Related posts

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

Phali Khabar24x7

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वितरण

Phali Khabar24x7

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लगाए नेत्र कैंप, चालक परिचालकों का किया जाएगा नेत्र प्रशिक्षण

Phali Khabar24x7

Leave a Comment