23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

Breaking: आदमखोर का आतंक जारी, जून स्टेट से महिला का शव बरामद

भीमताल। क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जून स्टेट के जंगल से लापता हुई महिला गंगा देवी का शव जंगल से बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना वन्यजीव हमले की आशंका को और गहरा कर रही है।

जानकारी के अनुसार गंगा देवी सोमवार को खास लेने के लिए जून स्टेट के जंगल गई थीं। वह रोजाना की तरह दोपहर तक घर लौट आती थीं, लेकिन सोमवार को दोपहर करीब दो बजे तक भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर खोजबीन शुरू की गई।दुखद पहलू यह रहा कि रोज अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने वाली गंगा देवी सोमवार को मोबाइल साथ नहीं ले गई थीं। इसके चलते शाम या रात तक उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया और खोज अभियान में भी कठिनाई आई।मंगलवार को जंगल में तलाशी के दौरान महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत को देखते हुए वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related posts

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर — छात्र हत्याकांड के 2 ईनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

Big Breaking:-उत्तराखंड में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर अचानक झपटे आधा दर्जन कुत्ते; नोचने लगे पैर

Phali Khabar24x7

Leave a Comment