17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

हल्द्वानी: खान रेस्टोरेंट के बाहर बेकाबू कार की टक्कर, एक युवक गंभीर, चालक हिरासत में

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने देर शाम अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Related posts

होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

Phali Khabar24x7

देहरादून में थर्टी फर्स्ट की रात पार्टी के बाद कमरे में मृत मिला बीटेक छात्र, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Phali Khabar24x7

CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास

Phali Khabar24x7

Leave a Comment