20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

मौसम ने ली करवट: तापमान चढ़ा, आज बारिश से मिल सकती है राहत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे दिन गर्म होने लगे हैं। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हलांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं।

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दोपहर में पारे में भारी वृद्धि दर्ज की गई और पहाड़ से मैदान तक गर्मी महसूस की गई। देहरादून में ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।
वहीं, अन्य क्षेत्रों में दिन का पारा सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज ताजा पश्चिम विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। दून में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

Related posts

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी: कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, विधायकों में जगी उम्मीद

Phali Khabar24x7

100% जल गुणवत्ता परीक्षण का दावा, 1500 करोड़ की देनदारी पर भी बोले सतपाल महाराज

Phali Khabar24x7

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

Phali Khabar24x7

Leave a Comment