18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

बिंदुखत्ता को जल्द मिलेगा राजस्व ग्राम का दर्जा? धामी सरकार ने दिए बड़े संकेत

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है और शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव भी राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित कर चुके हैं। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर टालमटोल किस स्तर पर हुई, यह सब जानते है। कांग्रेस हमेशा ही घोषणा और झूठे दावे करती रही, लेकिन गंभीरता से इस मुद्दे पर कार्य नही किया। भाजपा महज एक वर्ग ही नही बल्कि पूरे प्रदेश और आमजन की समस्या को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पूर्ववर्ती भाजपा सरकार मे राजस्व मंत्री रहे, लेकिन तब उनके द्वारा इस पर चिंता नही की गई, जबकि भाजपा ने उस समय भी मुद्दे के समाधान की दिशा मे कदम उठाए। वहीं, कांग्रेस बिंदुखत्ता के निवासियों को सब्जबाग दिखाती रही।
चौहान ने कहा कि भाजपा प्रकरण का स्थायी समाधान चाहती है, इसलिए इसे पूरी कानूनी प्रक्रिया से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा इस पर समाधान की दिशा मे कार्य कर रही है। जल्द ही बिंदुखत्ता के निवासियों को अच्छी खबर मिलने वाली है।

Related posts

पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया

Phali Khabar24x7

देहरादून–मसूरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्रा होगी और आसान

Phali Khabar24x7

नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी

Phali Khabar24x7

Leave a Comment