23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में हड़कंप

देहरादून स्थित नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।

घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Uttarakhand: नैनीताल सहित दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Phali Khabar24x7

छुट्टी नहीं मिली तो मजदूर ने बनाया AI का बब्बर शेर, वायरल वीडियो से वन विभाग में मचा हड़कंप

Phali Khabar24x7

जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

Phali Khabar24x7

Leave a Comment