24.1 C
Dehradun, IN
April 15, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ब्रेजा, 11 माह के मासूम समेत 3 की मौत

अल्मोड़ा। होली से ठीक पहले जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। ताकुला–अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के समीप गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार संख्या डीएल-9-सी-बीएच-8402 ताकुला से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। बसौली के पास चालक अर्जुन कुमार (35) ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में समा गई।
दुर्घटना में 11 माह के रेहान पुत्र महेश आर्या, मंजू देवी (24) पत्नी गोपाल राम निवासी कांडे तथा दिनेश राम पुत्र तिलराम (45) निवासी झिझाड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वहीं, घायलों में महेश आर्य (28) निवासी थपनियां, गोपाल राम पुत्र शेर राम 50 वर्ष, जया पत्नी महेश राम (45) निवासी थपनिया, संजय कुमार (18) निवासी कांडे और चालक अर्जुन कुमार (35) पुत्र केशो राम निवासी फतेहपुर बेरी साउथ दिल्ली शामिल हैं।
सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और अल्मोड़ा से पहुंची फायर टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related posts

उत्तराखंड में मौसम का कहर: अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-ओलावृष्टि से अलर्ट जारी

Phali Khabar24x7

देहरादून: बसंत विहार पुलिस ने मोबाइल झपटमार फैज़ल को दबोचा, मोबाइल व स्कूटी बरामद

Phali Khabar24x7

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 इंस्पेक्टर-SI के तबादले

Phali Khabar24x7

Leave a Comment