31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून कैंट स्कूल में बच्चों से रंगाई का आरोप: प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन निलंबित, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

प्रेम नगर (देहरादून)। कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल में बच्चों से रंगाई/श्रम कार्य कराने के आरोपों के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल परिसर में बच्चों से रंगाई कार्य कराए जाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। स्कूल परिसर मैं छात्रों का रंगाई पुताई करते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। वीडियो में प्रधानाचार्य अजमत परवीन इस बात से इंकार क रही है कि ये बच्चे उनके स्कूल के हैं जबकि ये तीनों छात्र कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल ने पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य वीडियो में  इन्हें सौ  सौ रुपए देने की बात भी कर रही हैं। विभिन्न संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
इस बीच निलंबित प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि बच्चों से कोई काम नहीं कराया गया। उनके अनुसार, संबंधित बच्चे अपनी मर्जी से मदद के लिए आए थे और उस दिन वे यूनिफॉर्म में भी नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि बुधवार को उनकी उपस्थिति भी दर्ज नहीं है। “हमने किसी छात्र को काम करने के लिए बाध्य नहीं किया, बच्चों ने स्वयं सहायता भाव से हाथ बंटाया,” उन्होंने कहा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। कैंट बोर्ड प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों की नजर अब जांच के निष्कर्ष पर टिकी है।

Related posts

सीएम धामी ने पोखरी की साहसी छात्राओं को बताया राज्य का गौरव

Phali Khabar24x7

आईएसबीटी क्षेत्र में सख्ती: निकासी गेट का अवैध निर्माण ध्वस्त, चौकी शिफ्ट व यातायात सुधार के निर्देश

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू:हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद UKSSSC ने जारी की संशोधित आंसर की

Phali Khabar24x7

Leave a Comment