20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा विभागीय समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को भी कहा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कोई कमी न रहे। बैठक में गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (हरिद्वार) व सविन बंसल (देहरादून), अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Phali Khabar24x7

सरकारी योजनाओं में सैनिक बनेंगे स्टॉकहोल्डर:नए साल में होगा क्रियान्वित, पूर्व सैनिक मिलन समारोह CM धामी ने घोषणा की

Phali Khabar24x7

नैनीतालवासियों पर दोहरी मार: भीषण ठंड के बीच 10 घंटे बिजली गुल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment