23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: गांधी नगर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रात में मारा छापा

देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, बिंदाल क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक घर में अचानक छापा मारा।

छापेमारी के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रानी देवी, आशीष कुमार पांडे और फुलो खान को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि मकान मालिक रानी देवी अपने साथी आशीष पांडे के साथ मिलकर इस धंधे का संचालन कर रही थी। वह बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाती थी और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार कराती थी।

आरोपी वाट्सएप के माध्यम से महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजते थे और फोन पर रेट व मिलने का स्थान तय करते थे। आशीष पांडे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था।

Related posts

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई : अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड में पढ़ाई होगी हाईटेक! शिक्षकों को AI ट्रेनिंग देने की बड़ी तैयारी

Phali Khabar24x7

Uttarakhand News: हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति, पुलिस ने बनाया सख्त यातायात प्लान

Phali Khabar24x7

Leave a Comment