17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में धामी सरकार के 4 साल पूरे, राज्यभर में कार्यक्रमों की शुरुआत

देहरादून: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं. सीएम धामी खुद इन कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम को ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ नाम दिया गया है. कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा.
‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हो रहा है तो राज्य भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल की थीम पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगे. खास बात ये रहेगी की इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी होगा. इसके लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम का व्यवस्था की गई है. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे राज्य सरकार की योजनाओं संबंधित टेंपलेट्स दिखाते नजर आए. दरअसल इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर आम जनता के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया है.

इन कार्यक्रमों की एक और खास बात ये भी रहेगी कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा. इसमें टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरण भी शामिल होगा. सीएम धामी परेड ग्राउंड से ही वर्चुअली राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे.

इस विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पुलिस विभाग ने शहर के कई रूटों में ट्रैफिक का डायवर्जन किया है. कार्यक्रम के लिए पार्किंग और पिकअप प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं. देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है. इसके लिए जहां एक ओर परेड ग्राउंड के एंट्री गेट के आसपास जीरो जोन किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर बड़ी सख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही परेड ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा कर्मचारियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है.

Related posts

खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू

Phali Khabar24x7

अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक

Phali Khabar24x7

मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Phali Khabar24x7

Leave a Comment