23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त तय

बड़कोट। चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त भी घोषित हो गया है।
मंगलवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग गणना कर कपाट उद्घाटन का मुहूर्त तय किया, जिसके अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृर्तिका नक्षत्र कर्क लग्न आयुष्मान योग में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए 19 अप्रैल को ही मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुनोत्री मंदिर से मां यमुना की उत्सव डोली सुबह 8:45 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए साथ जायेगी। बताया कि रविवार को 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य पुजारी पंकज उनियाल, सह पुजारी वेदप्रकाश उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सह सचिव गौरव उनियाल व कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

किसान आत्महत्या केस: चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

Phali Khabar24x7

Leave a Comment