23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी जारी है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं घने बादल छाए हुए हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई है।

तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन आगामी दिन में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

शनिवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन की संभावना है। इन जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं और बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है।

Related posts

देहरादून: रोजगार पर सीएम धामी की हाईलेवल बैठक, युवाओं को संस्थानों से जोड़ने की तैयारी

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

Phali Khabar24x7

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment