18.9 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

टिहरी में भालू का हमला: ग्राम प्रधान समेत 3 घायल, AIIMS में भर्ती

टिहरी गढ़वाल: Tehri Garhwal जिले के थौलधार ब्लॉक में एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां भालू ने ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Three people were injured in bear attack in Tehri Garhwal

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा Ajaypal Panwar और विनोद सिंह रावत जंगल में भालू की गतिविधियों का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले के दौरान तीनों लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और काफी देर तक उसका मुकाबला किया। आखिरकार वे भालू को भगाने में सफल रहे, लेकिन इस संघर्ष में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। हमले के दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर कई गहरे जख्म कर दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंधों और कंडी के सहारे घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

घायलों को तुरंत AIIMS Rishikesh में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक महिला पर भी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। टिहरी में लगातार हो रहे वन्यजीव हमले यह संकेत देते हैं कि मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।

Related posts

देहरादून: जमीन विवाद बना जानलेवा! धमकियों से दहशत, कुख्यात जित्ती समेत चार नामजद

Phali Khabar24x7

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: सीएम धामी

Phali Khabar24x7

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई : अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

Phali Khabar24x7

Leave a Comment