17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दो गिरफ्तार

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या के मामले में संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोहड़ी गांव के पास पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की गतिविधि की जानकारी मिली।

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, जो भागकर गुनियाल गांव का जंगल क्षेत्र की ओर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल से बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (एसएसपी देहरादून) और प्रमोद कुमार (एसपी सिटी) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के उपचार की जानकारी चिकित्सकों से ली और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान:

मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम, निवासी ग्राम अंबा बिहार, थाना खालापार, जिला मुजफ्फरनगर (उम्र 22 वर्ष) — मुठभेड़ में घायल।

शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी, निवासी ग्राम माढकी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उम्र 21 वर्ष)।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Related posts

नंदा की चौकी पुल टेंडर रद्द, आज पुनः होगी चयन प्रक्रिया

Phali Khabar24x7

कांग्रेस में घमासान: ‘देवी’ बयान पर भड़की मीना शर्मा, ठुकराल की माफी ठुकराई

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड: कलयुगी पिता करता था घिनौनी हरकतें, घर से भागी नाबालिग बहनें.. दिल्ली से बरामद

Phali Khabar24x7

Leave a Comment