17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

राजपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी गिरफ्तार

राजपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में फरार चल रहा आखिरी आरोपी भी दबोचा

देहरादून | 06 अप्रैल 2026, भारत केसरी

राजपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी वैभव कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी को गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य रूप से फरार चल रहा आरोपी वैभव कुमार लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही सुरागरसी के बाद 5 अप्रैल 2026 को उसे राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी वैभव कुमार, हरियाणा के यमुनानगर जिले के खिजराबाद थाना क्षेत्र के देवधर गांव का निवासी है।

इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

न्यू ईयर पर अल्मोड़ा में सनसनी: जंगल से मिला नर कंकाल, जेब में मिली पर्ची से हुई पहचान, 2 माह से बागेश्वर में खोज रहा था परिवार

Phali Khabar24x7

देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम मोदी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

Phali Khabar24x7

ब्रेकिंग न्यूज़: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पीडब्ल्यूडी अमीन, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Phali Khabar24x7

Leave a Comment