31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडनई दिल्ली

लालकुआं की लापता छात्रा दिल्ली में मिली, पुलिस ने 5 घंटे में किया रेस्क्यू

हल्द्वानी/लालकुआं – मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई 10वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की सटीक लोकेशन दिल्ली में चिन्हित की गई। एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम तुरंत दिल्ली के लिए रवाना की गई, जहां से छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा दोपहर लगभग 2 बजे छुट्टी के बाद अपने घर के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान गांव के निकट झाड़ियों में छात्रा के कपड़े मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया और तेजी से जांच आगे बढ़ाई। परिणामस्वरूप, छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस उसे वापस लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद परिजनों के सुपुर्द करेगी।

Related posts

चकराता व कौलागढ़ रोड पर चल रहे भूमिगत परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

Phali Khabar24x7

ट्रियो कप 2026 फाइनल: दीपक तोमर के 63 रन, एमडीडीए-यूपीसीएल की पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

Leave a Comment