17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

कॉर्बेट क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, शव घसीटकर जंगल में ले गया, ग्रामीण डरे

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर क्षेत्र के एक बार फिर बाघ का हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में शुक्रवार दो जनवरी को बाघ ने 60 साल की महिला पर हमला किया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. बाघ महिला को घसीटकर जंगल के भीतर भी ले गया था.

मृतक महिला की शिनाख्त 60 साल की सुखियां (पत्नी चंदू सिंह) निवासी सांवल्दे गांव रामनगर के रूप में हुई है. सुखियां बक्सा समुदाय से ताल्लुक रखती थी. बताया जा रहा है कि सुखियां रोजाना की तरफ गांव की अन्य महिलाओं के साथ घर के पास जंगल में ही लकड़ी लेने गई थीं. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक से सुखियां पर हमला कर दिया.

महिला का घसीट कर जंगल में ले गया था बाघ: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ महिला को घसीटते हुए हुए घने जंगल की तरफ ले गया था. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ महिला को जंगल के भीतर काफी दूर ले जा चुका था. घटना की सूचना मिलते के बाद से ही पूरे गांव में डर का माहौल है.

Related posts

महाराज ने की सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

Phali Khabar24x7

PM मोदी से राज्यपाल गुरमीत सिंह की मुलाकात, AI यूनिवर्सिटी पर हुई बड़ी चर्चा

Phali Khabar24x7

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment