20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

AI वीडियो पर हरीश रावत ने दर्ज कराई शिकायत:थाने में जाने से पहले मंदिर में टेका माथा, बोले- वीडियो सही तो मुझे मार दो गोली

भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई AI वीडियो से भड़के हरीश रावत ने देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। थाना पहुंचने से पहले उन्होंने नेहरू कॉलोनी स्थित एक मंदिर में जाकर मत्था भी टेका।

थाना नेहरू कॉलोनी में हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। शिकायत दर्ज कराने के बाद हरीश रावत ने कहा कि भाजपा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उनके खिलाफ बार-बार झूठ बोल चुकी है और गलत प्रचार करती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा से इन आरोपों के सबूत मांगे गए तो आज तक कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं लाया गया। हरीश रावत ने कहा कि इस बार सोशल मीडिया पर जारी किए गए एआई वीडियो में उन्हें पाकिस्तानी जासूस बताकर पेश किया गया है और गोली मारते हुए दिखाया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण है।

Related posts

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

कॉर्बेट क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, शव घसीटकर जंगल में ले गया, ग्रामीण डरे

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड रेल परियोजना: 5 स्टेशनों के टेंडर खुले, 26 लाइनों के साथ कर्णप्रयाग बनेगा राज्य का सबसे बड़ा टर्मिनस

Phali Khabar24x7

Leave a Comment