20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

चमोली में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गनीमत रही कोई घायल नहीं

चमोली: चमोली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है जहां एक बड़ा हादसा टल गया। आदिबदरी-रंडोली मार्ग पर एक एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गईलेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय एंबुलेंस में मरीज, चालक और मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद तत्काल व्यवस्था करते हुए मरीज को दूसरी एंबुलेंस के जरिए श्रीनगर के लिए रवाना किया गया…ताकि इलाज में किसी प्रकार की देरी न हो।

Related posts

देहरादून दिगम्बर धीमान हत्याकांड: पैसों के विवाद में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Phali Khabar24x7

रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Phali Khabar24x7

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

Phali Khabar24x7

Leave a Comment