29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

बड़ी खबर: लैंसडौन में महिला पर जंगल में अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर

कोटद्वार। एक महिला पर जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया। बेटी के सामने हुए इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर किसी तरह महिला को बचाया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

मंगलवार को ग्राम च्वारा, ब्लॉक द्वारीखाल, तहसील लैंसडौन निवासी भुन्द्रा देवी (पत्नी स्व. नेत्र सिंह) अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान महिला की पुत्री ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक भालू महिला को बुरी तरह जख्मी कर चुका था। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया।

प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्राम प्रधान सुराड़ी और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सीएचसी चेलूसैण लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अमित असवाल घायल महिला को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

Related posts

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली और लापरवाही की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित, 7 दिन में मांगे गए साक्ष्य

Phali Khabar24x7

दुखद समाचार: आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद, आज सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Phali Khabar24x7

Leave a Comment