20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

लक्सर-रायसी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

लक्सर: हरिद्वार जिले में लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कंट्रोल रूम को लक्सर-रायसी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना मिली थी. सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की आयु 65 और 70 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि-

रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की एक बुजुर्ग जिसकी उम्र लगभग 65 और 70 साल के बीच में है, ट्रेन की चपेट में आया था. उसके दोनों पैर कट चुके थे. शिनाख्त के दौरान प्रतीत हो रहा था कि शख्स की लंबाई 5 फुट 5 इंच है. फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है.
-राजीव रौथाण, कोतवाल-

Related posts

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

Phali Khabar24x7

अल्मोड़ा सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी:भिकियासैंण में बस गिरने से सात लोगों की हुई थी मौत, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

Phali Khabar24x7

Leave a Comment