20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: जमीन विवाद बना जानलेवा! धमकियों से दहशत, कुख्यात जित्ती समेत चार नामजद

देहरादून। आपराधिक मामलों में संलिप्त जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती पर एक व्यक्ति ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि अमरदेव खंडूडी निवासी मेरिवेल एस्टेट मसूरी ने तहरीर दी कि झड़ीपनी शहंशाही रिसोर्ट के पीछे उनकी पैतृक जमीन है।

इस जमीन को खरीदने के लिए संपूर्णानंद त्यागी ने उनसे संपर्क किया। संपूर्णानंद त्यागी ने उनकी मुलाकात बलराम यादव व जगत राम डोगरा से करवाई। इन व्यक्तियों ने उनकी जमीन खरीदने का विश्वास दिलाया व कुछ रकम अदा कर वर्ष 2022 में इकरारनामा किया।

इसके बाद आरोपितों ने उन्हें व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को विश्वास में लेकर जमीन के कुछ भाग की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।रकम के बदले कुछ चेक दिए। यह चेक जब उन्होंने अपने बैंक में भुगतान के लिए लगवाए तो वह बाउन्स होने लगे। इस संबंध में उन्होंने आरोपितों से फोन पर बातचीत की, जिसमें तीनों टालमटोली करते रहे।

पीड़ित के अनुसार माह नवम्बर 2025 में संपूर्णानंद त्यागी, बलराम यादव व जगत राम डोगरा ने उन्हें अपने घर ढाकपट्टी राजपुर मार्ग के पास बुलवाया जहां पर उन्होंने बदतमीजी कर दवाव बनाकर सारे चेक वापस ले लिए व रकम देने से साफ इंकार करते हुए कहा अपनी सारी जमीन उनके नाम कर नहीं तुम्हारे बच्चों को जान से मार देंगे।

हमारे साथ कुख्यात बदमाश शामिल है। अमरदेव खंडूडी ने बताया कि कुछ दिन बाद उनके फोन के वाट्सएप पर धमकी भरे फोन आने लगे।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र रावत जिती बताते बोला कि यदि तुमने हमारे आदमियों को जमीन नहीं दी तो तुम्हारे बच्चों एवं परिवार को जान से मरवा दूंगा और यह कहा कि मेरा साथी तुमसे मिलने आएंगे उसके साथ जाकर अपनी झड़ीपानी वाली सारी जमीन बिना रकम लिए चुपचाप संपूर्णानंद त्यागी, बलराम यादव व जगत राम डोगरा के नाम कर दो वरना पूरा खानदान मरवा देंगे।

इसके बाद फिर यह हलचल और बढ़ गई और जनके घर के आसपास कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों का आना जाना बढ़ा हुआ है, जिससे वह और उसका परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर जितेंद्र रावत उर्फ जिती सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जितेंद्र जिती के खिलाफ कई मुकदमे हो चुके हैं दर्ज

जितेंद्र जिती के विरुद्ध हत्या, जमीन हड़पने व आपराधिक धमकी देने के कई मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्ष 2021 में जमीन कब्जाने के मामले में उसे रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार था। वह नेहरू कॉलोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है।

Related posts

मा0 प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन ने आशारोडी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन में बांटा रूट

Phali Khabar24x7

सहकारिता मेले में दिखेगा सांस्कृतिक वैभव, संगीत, नृत्य और परंपरा का संगम

Phali Khabar24x7

जेल से पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगी, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment