28.2 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्लीराष्ट्रीय

धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar से भेंट कर हरिद्वार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने आगामी Kumbh Mela जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार नगर के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा द्वितीय चरण में लगभग ₹425 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया।

इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार के घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से Regional Rapid Transit System को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने तथा देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी प्रस्ताव रखा।

केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का प्रसिद्ध उत्पाद बड़ि गाय का घी भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Related posts

केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से, नई तारीख जारी

Phali Khabar24x7

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह।

Phali Khabar24x7

देहरादून: नए एसएसपी ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर फोकस

Phali Khabar24x7

Leave a Comment