28.2 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट-2026-27 को मोदी सरकार के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताते हुए उत्तराखंड के लिए पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत 53.5 लाख करोड़ रुपये के आम बजट-2026-27 को गरीब, किसान, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं और देश के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रस्तावों की घोषणा की गई है। बजट में उत्तराखंड में पर्यटन, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास को एक बड़ा फायदा़ मिलने की उम्मीद है। बजट की इन घोषणाओं से राज्य के नागरिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है।

Related posts

31 दिसंबर नए साल के जश्न में उत्तराखंड में जमकर छलके जाम, आबकारी विभाग के अनुसार इतने करोड़ की हुई बिक्री

Phali Khabar24x7

देहरादून: नए एसएसपी ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर फोकस

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

Phali Khabar24x7

Leave a Comment