29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

ऋषिकेश। गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। वह गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के सौ वर्ष पूरे होने पर गीता भवन स्वर्गाश्रम में शाम तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, राम जन्म भूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आदि मौजूद हैं।

इस कार्यक्रम के बाद वह शाम को सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में करेंगे। गुरुवार को पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हास्पिटल का उद्घाटन करने के बाद गायत्री परिवार की ओर से आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

अब भूमि धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार: 51 मामलों में न्याय, दोषियों के खिलाफ मुकदमे के निर्देश

Phali Khabar24x7

मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

Leave a Comment