32 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

गैरसैंण सत्र का अहम दिन: बजट पर चर्चा, विपक्ष भ्रष्टाचार मुद्दे पर घेरने को तैयार

देहरादून: गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज सदन में बजट पर चर्चा के साथ कई विभागों के बजट पारित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही आज विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है और सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना भी जताई जा रही है.
 
गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 का आज पांचवां दिन है. आज का दिन सत्र के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा होगी और विभागवार बजट को पारित करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज सदन में विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है. विनियोग विधेयक पारित होने के बाद सरकार को बजट के तहत विभिन्न विभागों में धन खर्च करने की औपचारिक अनुमति मिल जाती है.
 
ऐसे में आज का दिन सरकार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं विपक्ष भी आज सरकार को घेरने की तैयारी में है. विपक्ष सदन में नियम 310 के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर सकता है. विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए. माना जा रहा है कि विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा, जिसको लेकर आज सदन में हंगामे के आसार भी बने हुए हैं.
 
ऐसे में आज का दिन विधानसभा सत्र के दौरान काफी गरमागरमी रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यदि सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो जाती है तो आज ही विधानसभा सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है. इसलिए सत्र का आज का दिन राजनीतिक और विधायी दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर दिखाई दे रहा है.

Related posts

Uttarakhand: पहाड़ी महिलाओं और देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जेल में बंद यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किलें

Phali Khabar24x7

नैनीताल: बहन से मिलने आया युवक हादसे का शिकार, स्कूटी फिसलने से गई जान

Phali Khabar24x7

गैरसैंण बजट सत्र का तीसरा दिन: आज पास होंगे कई अहम विधेयक

Phali Khabar24x7

Leave a Comment