20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: डोईवाला शुगर मिल में बड़ा हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल में मैग्मा मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान अचानक मशीन चालू करने से उसमें काम कर रहे तीन मजदूर उसमें फंस गए। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को उपचार देकर छुटृटी दे दी गई। तीन मजदूर शुगर मिल में निजी ठेकेदार के कर्मचारी है। घटना के बाद मशीन किसने चालू की इसका पता नहीं चला पाया है। शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

पेराई सत्र समाप्त होने के बाद आजकल डोईवाला शुगर मिल में मशीनों की सफाई का काम चल रहा है। बीती शुक्रवार करीब शाम चार बजे मिल में मशीनों की सफाई का काम जगमोहन,अरुण और घनश्याम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी ने मशीन चालू कर दी और जिससे तीनों मजदूर उसमें फंस गए। जिसमें से 26 वर्षीय घश्याम निवासी हरदोई तुरंत कूद कर मशीन से बाहर आ गया।

उसका पैर जख्मी हो गया। परंतु 28 वर्षीय जगमोहन और 23 वर्षीय अरुण मशीन में ही फंस गए । उसके बाद मशीन को बंद करा कर उसे निकाला गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जगमोहन पुत्र रामकुमार निवासी कठेथा थाना हरपालपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अरुण के पैरों में गंभीर चोट आने के कारण कई टांके लगाने पड़े। डोईवाला शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि तीनों युवक निजी ठेकेदार के कर्मी है, जो मैग्मा मशीन की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हुए।

जिन्हें घटना के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मशीन किसने चालू की इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
क्या होती है मैग्मा मिक्सर मशीन जिसमें हुआ हादसा
शुगर मिल में मैग्मा मिक्सर मशीन एक विशेष औद्योगिक मशीन है, जिसका उपयोग गाढ़े मग्मा (चीनी क्रिस्टल और मोलासेस का मिश्रण) को सुचारू रूप से मिलाने और सुसंगत बनाने के लिए किया जाता है।
यह मशीन हाई-विस्कोसिटी (गाढ़े) मटीरियल को संभालने में सक्षम है और तीव्र गति पर काम करती है। जो कि यू आकार के एक ड्रम के अंदर लोहे की मोटी रोड में लगे मजबूत ब्लेड के माध्यम से मिक्सिंग का काम करती है।

Related posts

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

पद्मभूषण मिलने के बाद बोले भगत सिंह कोश्यारी— ‘मैंने कभी इसकी इच्छा नहीं की’

Phali Khabar24x7

नंदा की चौकी पुल टेंडर रद्द, आज पुनः होगी चयन प्रक्रिया

Phali Khabar24x7

Leave a Comment