29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

NDRF स्थापना दिवस: सीएम धामी का जवानों को सलाम, दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी साहसी, निष्ठावान एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और भीषण आपदाओं के समय एनडीआरएफ के जवान जिस साहस, समर्पण और सेवा भावना के साथ देशवासियों की रक्षा में जुटे रहते हैं, वह वास्तव में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लेकर विभिन्न आपातकालीन स्थितियों तक, हर मोर्चे पर एनडीआरएफ की तत्परता और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित सेवाकाल की कामना भी की।

Related posts

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

Phali Khabar24x7

बढ़ती अपराध दर पर कांग्रेस का हल्ला बोल: हजारों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया राजभवन कूच

Phali Khabar24x7

पत्रकार पंकज मिश्रा मौत मामला: जर्नलिस्ट अमित सहगल और उनका सहयोगी अरेस्ट, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Phali Khabar24x7

Leave a Comment