31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

PM मोदी का देहरादून दौरा तय? धामी दिल्ली में कर रहे बड़ी तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर सायं तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले माह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए देहरादून दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को इस दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर सकते हैं। साथ ही भाजपा हाईकमान से भी उनकी भेंट हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व वितरण होना है।

20 मार्च को किया मंत्रिमंडल का विस्तार
मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। साथ ही उनकी प्रधानमंत्री मोदी से भी भेंट हो सकती है। प्रधानमंत्री का अगले माह देहरादून दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बीती 20 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। अब उनका 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल पूरा हो चुका है।

एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार से विभिन्न लंबित योजनाओं के लिए वित्तीय मदद से लेकर नई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र की हरी झंडी मिलनी है।

मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में ये विषय प्रमुखता से उठ सकते हैं। साथ में अब प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सरकार में दायित्व बंटने हैं। 24 से 26 तक वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार है। मुख्यमंत्री भाजपा के केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं।

Related posts

देहरादून ISBT निर्माण मामला: अधिग्रहित भूमि के बदले जमीन का मुद्दा शासन में फिर गरमाया

Phali Khabar24x7

देहरादून: खनन में ऐतिहासिक उपलब्धि, धामी सरकार को देश में दूसरा स्थान, केंद्र ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, फेक नैरेटिव गढ़ने वालों को दिखा आइना

Phali Khabar24x7

BREAKING: उत्तराखंड शिक्षक भर्ती में अनियमितता का आरोप, D.El.Ed प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर बवाल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment