29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

रुद्रपुर में स्पा के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़: 19 युवतियां रेस्क्यू, 10 गिरफ्तार

रुद्रपुर। शहर में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। ऑपरेशन प्रहार के तहत छापा मारकर पुलिस ने इस धंधे में फंसीं 19 युवतियों को रेस्क्यू किया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो स्पा सेंटर संचालकों समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन भाग गए।

रविवार देर रात ट्रांजिट कैंप कोतवाली, पंतनगर कोतवाली, रुद्रपुर कोतवाली और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों पर छापा मारा। रुद्रपुर के सात से अधिक स्पा सेंटरों में देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के

नीचे स्थित व्हाइट लोटस यूनिसेक्स स्पा में प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्पा के कमरे से युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान, नकदी और अन्य चीजें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से रुद्रपुर निवासी गौरव साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। स्पा का संचालन राजू सिंह के नाम पर बताया गया जबकि मैनेजर के रूप में मोहम्मद शकील की भूमिका सामने आई जो ग्राहकों की व्यवस्था करता था। यहां मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। फरार मोहम्मद शकील की तलाश की जा रही है।

वहीं, भूरारानी रोड स्थित पिंक डायमंड स्पा सेंटर में कोतवाल मनोज रतूड़ी ने छापा मार कर एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हहालत में पकड़ा । मौके से नकदी, आपत्तिजनक सामान और तीन फोन बरामद हुए।

इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि पांच महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पिंक डायमंड स्पा सेंटर का संचालक गुरमीत सिंह उर्फ गोपी है जो बाहर से लड़कियों को लाकर अवैध गतिविधियां कराता था। फिलहाल वह भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये हुए गिरफ्तार : गौरव साहू निवासी भूरारानी रुद्रपुर, सूरज राठौर निवासी ग्राम शेरगढ़ बरेली, अरशद निवासी दक्षिण दिल्ली, रोहित छाबड़ा निवासी रुद्रपुर, सानू निवासी ट्रांजिट कैंप, आदिल निवासी मैना ढेर मुरादाबाद, ओमप्रकाश निवासी रुद्रपुर, आसीम निवासी अमरिया पीलीभीत, नासिर निवासी अमरिया पीलीभीत, मोहित निवासी तिलक नगर दिल्ली।

ये हैं फरार : अमित कुमार निवासी सुपुरा कला भिवानी (हरियाणा), गुरमीत उर्फ गोपी (स्पा सेंटर संचालक), मो. शकील निवासी इंदिरा कॉलोनी, करनाल (हरियाणा)

Related posts

दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला सॉल्वर गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज, कई लोगों को दिला चुका है सरकारी नौकरी

Phali Khabar24x7

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

Phali Khabar24x7

पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे

Phali Khabar24x7

Leave a Comment