17.6 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग इन्हीं हादसों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है। हरिद्वार-लक्सर मार्ग के कटारपुर गांव के पास रविवार दोपहर एक खौफनाक हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर से 3 लोगों की मौत और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रिक्शा चालक आस मुहम्मद और उसमें सवार चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक विकास कुमार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में हड़कंप

Phali Khabar24x7

दिल्ली–देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे! 14 अप्रैल को शुरू होगा 210KM का सुपर एक्सप्रेसवे

Phali Khabar24x7

शीत लहर का असर: इस जनपद में एक दिन के लिए सभी स्कूल बंद

Phali Khabar24x7

Leave a Comment