20.7 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

रुड़की प्रदीप मर्डर केस सुलझा, विनायक त्यागी पुलिस की गिरफ्त में

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुराने पीर के पास 17 फरवरी को एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था, जिसके सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मैं प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था। यहां पर शराब की दुकान बंद थी। इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला। वह भी शराब खरीदने के लिए आया था।

दोनों में दोस्ती हो गई और यहां से रामपुर चुंगी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद सुबह मंगलौर की ओर जाने लगे। मंगलौर के समीप बाग में दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच बातचीत में प्रदीप ने बताया कि उसके पास ₹20000 हैं, जिस पर लालच में विनायक त्यागी ने उसकी पहले गला दबाकर और फिर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित विनायक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई धनराशि भी बरामद कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित 2019 में  मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुका है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

Related posts

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए तैयार सरोवर नगर, ट्रैफिक रूट किया तय

Phali Khabar24x7

दूल्हा बाजार घटना का आरोपी गिरफ्तार, क्या था पूरा मामला?

Phali Khabar24x7

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर

Phali Khabar24x7

Leave a Comment