29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

अल्मोड़ा। तहसील देघाट के ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह ने घटना की सूचना थाना देघाट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया।

गांव में शोक की लहर

सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह एवं चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह, दोनों निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना के कारणों की जांच और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

थाना देघाट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

हल्द्वानी: लापता युवक दीपक जोशी की जंगल में संदिग्ध मौत

Phali Khabar24x7

बड़ी खबर: सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

Phali Khabar24x7

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका

Phali Khabar24x7

Leave a Comment