14.2 C
Dehradun, IN
February 11, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड : CM धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन आंदोलन बनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, एकतरफा प्रेम बना शक की बड़ी वजह

Phali Khabar24x7

न्यू ईयर पर अल्मोड़ा में सनसनी: जंगल से मिला नर कंकाल, जेब में मिली पर्ची से हुई पहचान, 2 माह से बागेश्वर में खोज रहा था परिवार

Phali Khabar24x7

हाईकोर्ट का आदेश भी बेअसर? जॉर्ज एवरेस्ट रोड पर टोल ने खड़े किए बड़े सवाल

Phali Khabar24x7

Leave a Comment