32 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 12 जनवरी से शुरू होगा अभिलेख सत्यापन

Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेख सत्यापन कार्य 12 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में आयोग ने शुक्रवार को आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीरियल नंबर 1 से 50 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 12 जनवरी, 51 से 100 तक का 13 जनवरी, 101 से 150 तक का 14 जनवरी, 151 से 200 तक का 15 जनवरी तथा 201 से 250 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 16 जनवरी को किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी वरीयता (प्रेफरेंस) भर सकते हैं। अभिलेख सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Related posts

देहरादून मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पति ने पहली पत्नी का गला घोंटा, 2500 CCTV से खुलासा

Phali Khabar24x7

मदरसे के चार नाबालिग छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Phali Khabar24x7

हल्द्वानी चौपाटी में हंगामा: दो महिला ब्लॉगरों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

Phali Khabar24x7

Leave a Comment