32 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

उत्तराखंड: सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

देहरादून : निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि अपर निदेशक और सभी जिलों के सीईओ सुनिश्चित करें कि हर जिले के सभी शिक्षक इस पोर्टल पर पंजीकृत हों। साथ ही स्कूल स्तर पर अभियान के माध्यम से अभिभावकों का पंजीकरण भी किया जाए।

निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्र, शिक्षक और अभिभावक तीनों श्रेणियों में कम से कम 60 प्रतिशत पंजीकरण होना अनिवार्य है। किसी भी तरह की लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

पोर्टल पर पंजीकरण से शिक्षा और परीक्षा से संबंधित चर्चा में सुधार और सभी हितधारकों की सहभागिता बढ़ाने की उम्मीद है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी से देहरादून के महापौर की मुलाकात, नगर विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Phali Khabar24x7

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में निजी बस का कहर, तीन की मौत के बाद चालक फरार

Phali Khabar24x7

Spa Center Raid in Dehradun: बिना वेरिफिकेशन काम कर रहीं 7 महिलाएं पकड़ी गईं

Phali Khabar24x7

Leave a Comment