31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

Vinay Tyagi Murder: बेटी ने उठाए कई सवाल, परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति और पीएम को भेजा पत्र

Vinay Tyagi Murder: कुख्यात विनय त्यागी की मौत के बाद परिवार ने कई सवाल खड़े किए हैं। अब परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

लक्सर में हमलावरों की गोली से घायल हुए पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद त्यागी के परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। विनय त्यागी की बेटी तनवी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता तो सामने आई ही है।

विनय त्यागी की बुआ और ससुराल पक्ष ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, त्यागी समाज विकास एवं कल्याण समिति की बैठक में विनय त्यागी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की।

The post Vinay Tyagi Murder: बेटी ने उठाए कई सवाल, परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति और पीएम को भेजा पत्र appeared first on Dainik Uttarakhand News.

Related posts

चमोली के बुजुर्ग की हिरासत में मौत, परिवार ने हरियाणा पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Phali Khabar24x7

हल्द्वानी : लालकुआं थाने की महिला दरोगा मंजू नेगी निलंबित

Phali Khabar24x7

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

Phali Khabar24x7

Leave a Comment