31.9 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम का कहर: 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी है। बदलते मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

देहरादून समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसी को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मैदानी इलाकों में मिला-जुला मौसम

सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। आज भी मैदानी इलाकों में ऐसा ही मिला-जुला मौसम बने रहने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.3 डिग्री रहा। वहीं ऊधमसिंह नगर में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में 14.1 और 5.7 डिग्री तथा नई टिहरी में 15.5 और 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश के अन्य जनपदों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कुछ स्थानों पर धूप निकल सकती है, जबकि कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवाएं और बिजली चमकने की आशंका बनी हुई है।

Related posts

विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

Phali Khabar24x7

चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज

Phali Khabar24x7

मुख्यमंत्री ने थौलधार में प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग

Phali Khabar24x7

Leave a Comment