29.1 C
Dehradun, IN
April 12, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। हालांकि, फिलहाल कहीं वर्षा की सूचना नहीं है। इस बीच पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से तीन से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही वर्षा के आसार हैं। इस पूरे सप्ताह पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल भी मंडराने लगे। शाम को बादलों के डेरे के बीच वर्षा के आसार बने रहे, लेकिन देर रात तक भी वर्षा नहीं हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। इस बीच पिछले कई दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी इजाफा दर्ज किया गया। सोमवार को भी मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और दून में पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।
ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान में ही आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार हैं। दून में भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

Related posts

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

Phali Khabar24x7

देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

Phali Khabar24x7

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

Phali Khabar24x7

Leave a Comment